भोपाल(ईएमएस)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा प्रारंभ किए गए ‘‘स्वच्छ जल अभियान’’ के तहत नगर निगम, भोपाल द्वारा प्रत्येक मंगलवार को समस्त वार्डों में प्रातः 11: 00 बजे से दोपहर 01: 00 बजे तक जल सुनवाई का आयोजन किया जा रहा है साथ ही जल परीक्षण एवं लीकेज सुधार आदि संबंधी कार्यवाही भी नियमित रूप से की जा रही है। 03 मार्च 2026 को निगम के सभी 85 वार्डों में आयोजित जल सुनवाई के दौरान नागरिकों द्वारा जल का कोई भी नमूना परीक्षण हेतु नहीं दिया गया और ना ही कोई शिकायत प्राप्त हुई। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव द्वारा प्रारंभ किए गए स्वच्छ जल अभियान के तहत आमजन को स्वच्छ जल उपलब्ध कराने संबंधी निर्देशों के परिपालन में निगम आयुक्त श्रीमती संस्कृति जैन द्वारा दिए गए आदेश पर नगर निगम, भोपाल के सभी वार्ड कार्यालयों में मंगलवार, 03 मार्च 2026 को प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक जल सुनवाई आयोजित की गई। जल सुनवाई के दौरान वार्डों में नागरिकों द्वारा .जल का कोई भी नमूना परीक्षण हेतु नहीं दिया गया और ना ही कोई शिकायत प्राप्त हुई। हरि प्रसाद पाल / 03 मार्च, 2026