राज्य
03-Mar-2026


भागलपुर, (ईएमएस)। बिहार के भागलपुर जिले में होलिका दहन के दौरान एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें गोपालपुर विधानसभा के पूर्व विधायक गोपाल मंडल हाथ में हथियार लहराते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। दरअसल होलिका दहन कार्यक्रम के दौरान यह वीडियो बनाया गया जिसमें पूर्व विधायक गोपाल मंडल हथियार लेकर मौजूद दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही मामले ने तूल पकड़ लिया। भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। जांच की जिम्मेदारी जिला स्तर के वरीय पदाधिकारी को सौंपी गई है पुलिस यह जांच कर रही है कि वीडियो की सत्यता क्या है और हथियार लाइसेंसी था या नहीं। संतोष झा- ०३ मार्च/२०२६/ईएमएस