इन्दौर (ईएमएस) भागीरथ पुरा स्थित श्री सेप्लिंग एकेडमी में रेनबुकान कराते ग्रेडिंग परीक्षा का आयोजन किया गया जिसमें सफलता प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को इंडियन रेनबुकान कराते डू एसोसिएशन की ओर से सेल्फ डिफेंस एक्सपर्ट मास्टर सईद आलम द्वारा प्रमाण पत्र एवं बेल्ट प्रदान कर सम्मानित किया गया। परीक्षा में सफल खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार हैं- रियांश सेंगर, रिधिता खत्री, गौरांगी यादव, काशवी तिवारी, पराश्री यादव, ग्रंथ धरांगबर, लक्ष्य चौहान, दर्श कटारिया, वेदिका पांडेय एवं दक्ष मनकेले। ब्रिलियंट मार्शल आर्ट्स एकेडमी एवं चाईबासा स्पोर्ट्स एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस परीक्षा में सफल सभी खिलाड़ियों को प्रिंसिपल अस्मिता पाल ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान स्कूल के डायरेक्टर सुरेश कुमार पाल, कोच प्रमेन्द्र वासनिक एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन साक्षी यादव ने किया तथा भूमिका वर्मा ने आभार व्यक्त किया। आनंद पुरोहित/ 03 मार्च 2026