राज्य
भोपाल(ईएमएस)। जैन मंदिर कस्तूरबा नगर मंदिर में आठ दिवसीय विधान का समापन भक्ति भाव से हुआ। यहां भगवान जिनेंद्र का अभिषेक पूजा अर्चना के साथ हवन भी हुआ। मंदिर समिति के अध्यक्ष सुनील जैनाविन ने बताया श्रद्धालुओं द्वारा प्रतिदिन नवकार महामंत्र का जाप किया जा रहा था। प्रतिदिन नियम संयम के साथ समाज के लोग भगवान सिद्धि की आराधना में लीन थे। श्रद्धा भक्ति के साथ अनुष्ठान का समापन हुआ और सभी ने अपने जीवन को संयम मय बनाने के लिए नियम भी लिए। इस अवसर पर अंकेश जैन, आशीष जैन, शील चंद्र जैन, केवल चंद जैन, एसके जैन, सुरेंद्र नरपत्या, देव कुमार गुड़ा, संदीप जैन, सुधीर जैन, अनिल जैन आदि मौजूद थे। सुनील जैनाविन / 03 मार्च, 2026