राज्य
03-Mar-2026
...


होली की आड में हुडदंग मचाने वालों को सख्त से सख्त कार्यवाही की चेतावनी जबरदस्ती किसी को रंग लगाकर परेशान करने पर होगी कडी कार्रवाई महिलाओं, युवतियों व बुजुर्गो को होली की आड़ में परेशान करने पर होगा कडा एक्शन होली पर्व को परिवार, मित्रों व परिचितों के साथ हर्षोल्लास के साथ मनाएं एसएसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने दी जनपदवासियों को होली की शुभकामनाए हरिद्वार (ईएमएस)। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने जनपदवासियों को होली की शुभकामनाए देते हुए अपील की हैं कि होली का पर्व रंगों व एक-दूसरे को जोड़ने और भाईचारे का बड़ा पर्व है, इस पर्व को सौहार्द के साथ मनाये। साथ ही होली खेलने की आड में हुडदंग मचाने वालों को सख्त लहजे में चेतावनी दी हैं कि किसी को जबरदस्ती रंग लगाने महिलाओं, युवतियों और बुजुर्गो को होली की आड परेशान करने, नशे में वाहन चलाने, फूहड गाने चलाना, सड़कों पर हंगामा करने वालों पर खख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि यह बड़ा पर्व हैं इसको अपने परिवार व मित्रें के साथ मनाए पुलिस आप की मदद के लिए हैं, लेकिन किसी भी कीमत पर हुडदंग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जनपद की शांति व कानून व्यवस्था बनाये रखना पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी है इसके लिए हम दृष्ढ संकल्प हैं और इसके लिए हम पूरी तरह सतर्क है। जनपद के जहां पर संवेदनशील क्षेत्र हैं वहां पर अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को कोई समस्या होती है तो पुलिस को कॉल किजिए तत्काल आपकी मदद की जाएगी। होली पर्व को आप सभी अपने मित्रों व परिवार और परिचितों के साथ मनाए। कप्तान ने दोबारा अपनी अपील पर जोर देते हुए सख्त लहजे में हुडदंगियों को चेताया हैं कि होली की आड में किसी भी कीमत पर हुडदंग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस हुडदंगियों पर सख्त से सख्त कार्यवाही करेगी। (फोटो-04) शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/03 मार्च 2026