राज्य
03-Mar-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश पर आज महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने चोइथराम अस्पताल के पास हुई दुखद घटना में दिवंगत नगर निगम कर्मचारी करण यादव एवं अजय डोडिया के निवास पर पहुंचकर दोनों परिवारों को तीस -तीस लाख की अनुग्रह सहायता राशि के चेक प्रदान किए। इस दौरान म.प्र. सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष प्रताप करोसिया, स्वच्छता प्रभारी अश्विनी शुक्ला, भाजपा जिला उपाध्यक्ष भारत पारख, महापौर प्रतिनिधि, रमेश खत्री तथा नगर निगम के अपर आयुक्त आशीष पाठक उपस्थित रहे। इस अवसर पर महापौर ने कहा कि यह परिवार नगर निगम परिवार हैं। परिवार की इच्छा अनुसार आउटसोर्सिंग के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा और सफाई संघ सहित पूरा निगम प्रशासन हर संभव सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहेगा। महापौर ने यह भी स्पष्ट किया कि नगर निगम अपने कर्मचारियों और उनके परिवारों के हितों के संरक्षण के लिए पूर्ण प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी किसी भी प्रकार की आवश्यकता पर तत्परता से सहायता प्रदान की जाएगी। आनंद पुरोहित/ 03 मार्च 2026