गोर्खाली महिला कल्याण समिति ने हर्षोल्लास के साथ मनाई रंगों भरी होली हरिद्वार (ईएमएस)। गोर्खाली महिला कल्याण समिति द्वारा श्यामसुन्दर भवन मे होली मिलन का आयोजन किया गया। होली मिलन समारोह में गोर्खाली महिलाओ ने रंगों के साथ होली खेलकर गीत संगीत की थाप पर जमकर नृत्य करते हुए होली पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाते हुए एक-दूसरे को होली की बधाई दी। इस अवसर पर समिति की अध्यक्ष पदमा पाण्डेय, महामंत्री शारदा सुबेदी, रेखा शर्मा और सपना खड़का ने संयुक्त रूप से मौजूद गोर्खाली महिलाओं व उनके परिवार को होली की शुभकामनाए देते हुए कहा कि होली पर्व रंगों का तथा हँसी-खुशी का त्योहार है। यह भारत का एक प्रमुख और प्रसि) त्योहार है, जो आज विश्वभर में मनाया जाने लगा है। रंगों का त्यौहार कहा जाने वाला यह पर्व पारंपरिक रूप से दो दिन मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि यह प्रमुखता से भारत तथा नेपाल में मनाया जाता है। यह त्यौहार कई अन्य देशों जिनमें अल्पसंख्यक हिन्दू लोग रहते हैं, वहाँ भी धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। लोग एक दूसरे पर रंग, अबीर-गुलाल लगाते हैं, ढोल बजा कर होली के गीत गाये जाते हैं और घर-घर जा कर लोगों को रंग लगाया जाता है। होली के दिन लोग पुरानी कटुता को भूल कर गले मिलते हैं और फिर से दोस्त बन जाते हैं। होली मिलन में आचार्य स्वामी रवि देव शास्त्री, स्वामी हरिहरानन्द महाराज, महंत दिनेश दास, सुतिक्षणमुनि महाराज पदम प्रसाद सुबेदी, कमला सुबेदी, लोकनाथ सुबेदी, विजय शर्मा सुबेदी सपना खड़का, तनुजा पाण्डेय, तारा अर्याल, मधु पाण्डेय, माया रेवले, चंपा उपाध्याय, भगवती ओझा, मन्दिरा, कल्पना बोहरा, कल्पना ओझा, पार्वती कंडेल, भावना शर्मा, कमला पांडेल, रमा पाण्डेय, ज्योति पांडेय, अम्बिका उपाध्याय, गंगा देवी उपाध्याय, वीना बिस्ट, रोशनी बिस्ट, पुष्प राज पाण्डेय, रामप्रसाद शर्मा, विजय शर्मा सुबेदी, गगन भंडारी, लछमण ओझा, लक्ष्मण गौतम, कपिल नेपाल, सुशील पाण्डेय, कमल खड़का, शमशेर बहादुर बम, नारायण शर्मा सहित बड़ी संख्या में गोर्खाली समाज के लोग मौजूद रहे। (फोटो-05) शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/03 मार्च 2026