राज्य
03-Mar-2026


भोपाल (ईएमएस)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पालि साहित्य के प्रकांड विद्वान, साँची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. वैद्यनाथ लाभ के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रो. लाभ, अकादमिक क्षेत्र में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए भारतीय ज्ञान परंपरा की समृद्धि के लिए निरंतर कार्यरत रहे। वे नव नालंदा महाविहार के कुलपति भी रहे। उनका निधन शिक्षा जगत की अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और उनके शोकाकुल परिजन को यह दुःख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। हरि प्रसाद पाल / 03 मार्च, 2026