क्षेत्रीय
कोरबा (ईएमएस) जानकारी के अनुसार सिटी कोतवाली क्षेत्र के सीतामढ़ी इमलीडुग्गू इलाके में 4 से 5 नशेडी युवकों ने चाकू और आपरेशन में उपयोग होने वाले सर्जरी ब्लेड से हमला कर 4 लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया है। नगर पुलिस अधीक्षक प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया है कि मामले की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस ने सात कथित आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। 05 मार्च / मित्तल