क्षेत्रीय
हापुड़ (ईएमएस)। हापुड़ के पुष्पावती पूठ गांव में बुधवार दोपहर बाइक सवार छह बदमाशों ने विजय केवट (40) की गोली मारकर हत्या कर दी। रंगोत्सव के बाद नट बाबा की मजार के पास हुई इस घटना में विजय को तीन गोलियां लगीं। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के पुष्पावती पूठ गांव में विजय केवट उम्र करीब 40 वर्ष रहते थे। उनके तीन बेटे थे, जिनमें से दो बेटों की बीमारी के कारण मौत हो गई थी। बुधवार को रंगोत्सव के बाद वह नट बाबा की मजार के पास मुख्य सड़क पर खड़े हुए थे। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ ईएमएस/05/मार्च /2026