क्षेत्रीय
05-Mar-2026
...


उल्हासनगर, (ईएमएस)। झगड़ा कर रहे दो लोगों को समझना एक शख्स को भारी पड़ गया जब एक ने उसे चाकू मारकर घायल कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार उल्हासनगर के कैंप एक, तिलक नगर में रहने वाले प्रभाकर मनोहर घडसी (३५) ने कैंप एक, इंदिरा नगर, पानी टंकी के पास रहने वाले २१ साल के मॉन्टी उर्फ़ सूरज अशोक संदनशिव के खिलाफ उल्हासनगर पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाया है। अपनी शिकायत में उसने पुलिस को बताया कि मंगलवार शाम ६ बजे वह अपनी पत्नी के साथ मोटरसाइकिल से गोल मैदान जा रहा था। कैंप एक, तिलकनगर में शिव मंदिर के पास उसने देखा कि उसके पहचान के मॉन्टी उर्फ़ सूरज अशोक संदनशिव और भीमा संसारे का आपस में झगड़ा हो रहा है। उसने अपनी मोटरसाइकिल रोककर उनका झगड़ा छुड़ाने वहां गया, और कहा कि क्या रे क्या हुआ, क्यों झगड़ा कर रहे हो। इस बात से गुस्साए मॉन्टी ने उसपर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। मामले की जाँच सहायक पुलिस निरीक्षक सचिन पत्रे कर रहे हैं।