उल्हासनगर, (ईएमएस)। उल्हासनगर महानगरपालिका के संपत्ति कर विभाग द्वारा बड़ी संख्या में कर बकाया होने के कारण इन दिनों संपत्ति कर वसूली अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत बकायेदारों की संपत्तियां सील की जा रही है। इसी कड़ी में वार्ड क्रमांक 56 की यूनिट क्रमांक 8 में संपत्ति क्रमांक 56डी I011881600 सचिव, पता- सतनाम सखी अपार्टमेंट, बैरक क्रमांक 2004, रूम क्रमांक 20 सिंधी टेऊराम धर्मशाला, उल्हासनगर-5 का वर्ष 2025-26 तक संपत्ति कर बकाया 21,34,150 रुपए है। जब मनपा के संपत्ति कर वसूली विभाग की प्रमुख नीलम चंद्रकांत कदम, यूनिट क्रमांक 8 कर निर्धारण अधिकारी एवं संकलक शरद बलिया, सचिन निकम कर निरीक्षक एवं वसूली क्लर्क उक्त स्थान पर गए तो संपत्ति कर वसूली ड्यूटी पर तैनात अधिकारी-कर्मचारियों के साथ सतपालसिंह जयमलसिंह चावला ने प्रॉपर्टी टैक्स कलेक्शन ड्यूटी पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों पर हमला किया, उन्हें धमकाया और उनके काम में रुकावट डाली। इस घटना के संबंध में, मनपा आयुक्त और अतिरिक्त मनपा आयुक्त के निर्देशों के अनुसार, इस मामले में संबंधित व्यक्ति सतपाल सिंह जयमल सिंह चावला के खिलाफ हिललाइन पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 132, 351(2) के तहत एक आपराधिक मामला दर्ज किया गया है।