ग्वालियर ( ईएमएस ) | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देश पर जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में होली त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए अवैध मादक पदार्थ तथा अवैध शराब की खरीद-फरोख्त करने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी महाराजपुरा श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी महाराजपुरा निरीक्षक यषवंत गोयल द्वारा पुलिस की टीमों को अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही करने हेतु लगाया गया। दिनांक 03.03.2026 को मुखबिर सूचना पर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए पटेल गार्डन के सामने एक संदेही अषोक सिंह तोमर पुत्र स्व0 श्री परषुराम सिंह उम्र 46 साल निवासी काव्यांजलीपुरम महाराजपुरा जिला ग्वालियर को पकड़कर उसके कब्जे से एक सफेद रंग की बोरी से देषी प्लेन शराब के 28 क्वार्टर कीमती 2,240/- रूपये के जप्त किये गये जाकर आरोपी के खिलाफ अप0क्र0 124/26 धारा 34(1) आबकारी एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। थाना महाराजपुरा पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर दूसरी कार्यवाही में अमेठी काॅलेज के सामने चेकिंग के दौरान संदेही नारायण शर्मा पुत्र भीकाराम उम्र 52 साल निवासी काली माता मंदिर के पास गोवर्धन कालोनी ग्वालियर को पकड़कर उसके कब्जे से एक थैले से 26 क्वार्टर देषी मसाला शराब कीमती लगभग 2600 रूपये के जप्त किये जाकर आरोपी के खिलाफ अप0क्र0 125/26 धारा 34(1) आबकारी एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। थाना महाराजपुरा पुलिस द्वारा रेण्डम चेकिंग के दौरान तीसरी कार्यवाही करते हुए ग्रीनवुड स्कूल वली रोड पर एक संदेही सत्यम जादौन पुत्र ओमप्रकाष उम्र 21 साल निवासी पटेल नगर महाराजपुरा को पकड़कर देषी प्लेन मदिरा के 35 क्वार्टर शराब कीमती लगभग 2450 रूपये के जप्त किये जाकर आरोपी के खिलाफ थाना महाराजपुरा में अप0क्र0 126/26 धारा 34(1) आबकारी एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। होली त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए की गई उक्त तीनों कार्यवाहियों में थाना महाराजपुरा पुलिस द्वारा कुल 89 क्वार्टर अवैध देषी शराब कीमती लगभग 7290 रूपये की जप्त की गई।