कोलकाता (ईएमएस)। टी20 विश्वकप क्रिकेट टूर्नामेंट में दक्षिण अफ्रीका और उसके स्टार बल्लेबाज डेविड मिलर को एक बार फिर निराशा का सामना करना पड़ा है। दक्षिण अफ्रीका की टीम सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार के साथ ही बाहर हो गयी है। इससे उसके स्टार बल्लेबाज डेविड मिलर का विश्वकप जीतने का सपना फिर टूट गया। ये चौथी बार है जब दक्षिण अफ्रीकी टीम विश्वकप में न्यूजीलैंड के खिलाफ हारकर बाहर हुई है। इससे पहले वह ग्रुप स्तर और और सुपर-8 में सभी मैच जीत थी पर वह सेमीफाइनल में हार के सिलसिल को नहीं तोड़ पायी। दक्षिण अफ्रीका की टीम ने इस मैच में कीवी टीम के सामने जीत के लिए 170 रनों का लक्ष्य रखा था जो कीवी टीम ने 12.5 ओवर में ही 9 विकेट पर हासिल कर लिया था। इससे पहले उसे न्यूजीलैंड के हाथों 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल, 2015 विश्व कप सेमीफाइनल और 2011 विश्व कप क्वार्टर फाइनल में हराया था। मिलर ने साल 2013 चैंपियंस ट्रॉफी के रूप में अपना पहला आईसीसी इवेंट खेला था। दक्षिण अफ्रीका की टीम ने साल 2013 से 2026 के बीत चैंपियंस ट्रॉफी, टी20 विश्व कप और एकदिवसीय विश्व कप सहित 12 आईसीसी इवेंट में भाग लेते हुए 6 बार टीम सेमीफाइनल या फाइनल में पहुंचने में कामयाब रही है पर यहां आकर उसे हार का सामना करना पड़ा था। इसी कारण वह कोई खिताब नहीं जीत पायी। उसे केवल एक आईसीसी खिताब विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में मिला था। गिरजा/ईएमएस 05 मार्च 2026