खेल
05-Mar-2026


कोलकाता (ईएमएस)। फिन एलन के शानदार शतक से न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को टी20 विश्वकप क्रिकेट सेमीफाइनल मुकाबले में आसानी से हरा दिया दिया। इस मैच में एलन ने 33 गेंदों पर ही शतक लगाकर अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। एलन अपनी इस पारी से टी20 विश्व कप नॉकआउट मुकाबले में शतक लगाने वाले विश्व के पहले बल्लेबाज बन बये हैं। उनसे पहले किसी भी बल्लेबाज ने सेमीफाइनल में शतक नहीं लगाया था। एलन से पहले टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में सबसे अधिक रनों का रिकॉर्ड श्रीलंका के पूर्व सलामी बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान ने बनाया था। दिलशान ने साल 2009 टी20 विश्वकप सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 96 रन बनाए थे। वहीं इससे पहले भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने साल 2016 टी20 विश्व कप के दौरान वेस्टइंडीज के खिलाफ सेमीफाइनल में 89 रन बनाये थे। एलन के इस शतक से न्यूजीलैंड ने विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका को नौ विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनायी। एलेन ने अपनी पारी में 10 चौके और आठ छक्के लगाकर कीवी टीम को केवल 12.5 ओवरों में ही 170 रनों के लक्ष्य तक पहुंचा दिया। वहीं दक्षिण अफ्रीका की ओर से मार्को यानसेन ने 2.5 ओवर में 53 रन बनाये और उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम आठ विकेट पर 169 रन ही बना पायी थी। गिरजा/ईएमएस 05 मार्च 2026