इन्दौर (ईएमएस) एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा मल्हारगंज थाना क्षेत्र के बड़े गणपति इलाके में कल रात हुआ। पुलिस के अनुसार मृतक युवक का नाम अरुण सोनी पिता तेज बहादुर सोनी उम्र छब्बीस साल निवासी स्कीम नंबर 51 है वह कल रात बाइक से जा रहा था इस दौरान बड़े गणपति इलाके में उसकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई, जिससे वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां से एक थार गाड़ी में गुजर रहे कुछ युवकों ने उसे शशि नर्सिंग होम पहुंचा पुलिस और उसके मोबाइल से उसके परिजनों को सूचना दी। सूचना के बाद अस्पताल पहुंचे परिजनों को डॉक्टरों ने अरूण की स्थिति बताते उसे एमवाय अस्पताल रेफर किया। जहां डॉक्टरों ने जांच उपरांत अरुण को मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार अरुण फाइनेंस का काम करता था और अपने दोनों बच्चों को लेने ससुराल महेश गार्ड लाइन जा रहा था इस दौरान हादसे का शिकार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवा कार्रवाई शुरू कर दी है। आनंद पुरोहित/ 05 मार्च 2026