राज्य
05-Mar-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। पश्चिमी दिल्ली के द्वारका में उत्तम नगर वेस्ट मेट्रो स्टेशन के पास मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। अपनी दादी को छोड़कर लौट रहे 30 वर्षीय दक्ष की कैब का दरवाजा अचानक खुलने से स्कूटी टकरा गई। पश्चिमी दिल्ली के द्वारका में उत्तम नगर वेस्ट मेट्रो स्टेशन के पास मंगलवार सुबह हुए सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। युवक अपनी बुजुर्ग दादी को सुरक्षित मेट्रो स्टेशन छोड़कर वापस हस्तसाल स्थित अपने घर लौट रहे थे, इसी दौरान 30 वर्षीय दक्ष की एक छोटी सी लापरवाही और बदकिस्मती के कारण जान चली गई। होली के त्योहार से ठीक पहले घर के इकलौते चिराग के बुझ जाने से पूरे परिवार की खुशियां मातम में बदल गई हैं। पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना तीन फरवरी सुबह की है। उत्तम नगर निवासी दक्ष अपनी दादी को स्कूटी पर बैठाकर मेट्रो स्टेशन छोड़ने गए थे। उन्हें सुरक्षित विदा कर जब वे वापस घर की ओर जा रहे थे तभी सड़क किनारे खड़ी एक टोयोटा इटियोस कैब में सवार यात्री ने बिना पीछे देखे अचानक दाहिनी तरफ का दरवाजा खोल दिया। बताया जा रहा है कि कैब में बैठे उस यात्री की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, जिसके कारण उसने जल्दबाजी में दरवाजा खोला था। चश्मदीदों के मुताबिक, हादसा इतना अचानक हुआ कि दक्ष को संभलने का मौका तक नहीं मिला और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। कार्यरत थे। वह अपने घर के इकलौते बेटे थे और अपने वृद्ध माता-पिता व दादी का एकमात्र सहारा थे। जिस दादी को वे कुछ मिनट पहले सुरक्षित छोड़कर आए थे, उन्हें क्या मालूम था कि यह उनकी आखिरी मुलाकात होगी। होली जैसे खुशियों के त्योहार से ठीक पहले हुए इस हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ ईएमएस/05/मार्च /2026