राज्य
05-Mar-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली के सदर बाजार में एक चार मंजिला बिल्डिंग में शॉर्ट-सर्किट से भीषण आग लग गई। प्लास्टिक के खिलौनों के कारण आग तेजी से फैली, जिससे दो व्यक्तियों की जलकर मौत हो गई। वहीं, पूरे इलाके में धुएं का गुबार छा गया। होली के दिन दिल्ली के सदर बाजार में बारा टूटी चौक के पास एक चार मंजिला बिल्डिंग में शार्ट-सर्किट से आग लग गई। आग प्लास्टिक के खिलौनों के कारण तेजी से फैल गई और आग की ऊंची लपटों के साथ पूरे इलाके में धुएं का गुबार फैल गया। धुआं आसमान में इतना ज्यादा फैल गया कि लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत हुई। वहीं, आग की चपेट में आकर दो व्यक्तियों की जलकर मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार, 13 घंटे के बाद भी अब तक बुझाया नहीं जा सका है। हादसे में अब तक इमारत से दो जले हुए शव बरामद हुए हैं। आशंका जताई जा रही है कि अभी इमारत में और भी शव बरामद हो सकते हैं। उधर, शवों और घायलों को देखने के लिए घटनास्थल पर भीड़ उग्र हो गई और दमकलकर्मियों पर पथराव कर दिया, जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। पथराव में दमकल की गाड़ी का शीशा भी टूट गया। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ ईएमएस/05/मार्च /2026