क्षेत्रीय
05-Mar-2026
...


गुना (ईएमएस)।होलिका, धुलेंडी के बाद अब पुलिस ने गुरुवार को होली मनाई। परेड ग्राउंड पर होली समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर कलेक्टर किशोर कन्याल एवं एसपी बगगी पर सवार होकर लाल परेड ग्राउण्ड पहुंचे। इस दौरान पुलिसकर्मी रंगों में सराबोर नजर आए। वहीं कुछ पुलिसकर्मियों ने कपड़ा फाड़ होली खेली। कलेक्टर-एसपी ने भी जमकर डांस किया। फायर ब्रिगेड से पुलिसकर्मियों के ऊपर पानी की बौछार की गई। बता दें कि हर बार होली के अगले दिन पुलिस अपनी होली का कार्यक्रम आयोजित करती है। इस अवसर पर कलेक्टर किशोर कन्याल, एसपी अंकित सोनी, एएसपी मान सिंह सहित कई थानाओं के प्रभारी सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी समारोह में शामिल हुए। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। इस दौरान पुलिसकर्मी गीतों पर जमकर थिरके। कलेक्टर-एसपी ने भी डांस किया। महिला पुलिसकर्मी भी गानों पर झूमती नजर आईं। वहीं कुछ पुलिसकर्मियों ने कपड़ा फाड़ होली खेली। डांस कर रहे पुलिसकर्मियों पर फायर ब्रिगेड से पानी की बौछार की गई। - सीताराम नाटानी