राज्य
05-Mar-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। नोएडा में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां अवैध संबंध के चलते शख्स की हत्या कर दी गई। महिला के भाइयों ने शख्स को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। नोएडा की एक सोसायटी में बुधवार को अवैध संबंध में 39 साल के शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई। ये घटना थाना सेक्टर- 113 क्षेत्र के सेक्टर-75 स्थित एक सोसाइटी में हुई। इस मामले में मृतक की मां ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मृतक पहले से शादीशुदा थे। इसके बावजूद उनके कथित तौर पर एक महिला के साथ चार साल से विवाहेत्तर संबंध थे। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान साहिल सिंघल के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, महिला आज अपने भाइयों के साथ सोसाइटी में साहिल से मिलने आई थी और किसी विवाद के बाद महिला के भाई द्वारा साहिल को गोली मार दी गई। अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) मनीषा सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ ईएमएस/05/मार्च /2026