नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने बुधवार को एआई शिखर सम्मेलन में विरोध प्रदर्शन करने के मामले में भारतीय युवा कांग्रेस के तीन कार्यकर्ताओं, दिव्यांश गिरधर, भूदेव शर्मा और कुबेर मीना को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। कोर्ट ने मामले की सुनवाई दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने बुधवार को एआई शिखर सम्मेलन में विरोध प्रदर्शन करने के मामले में भारतीय युवा कांग्रेस के तीन कार्यकर्ताओं, दिव्यांश गिरधर, भूदेव शर्मा और कुबेर मीना को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अदालत ने उनकी जमानत याचिकाओं पर नोटिस भी जारी किया और मामले की सुनवाई 6 मार्च को तय की। ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने शर्मा, गिरधर और मीना को न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया। इससे पहले, अदालत ने भूदेव शर्मा और दिव्यांश गिरधर की पुलिस हिरासत दो दिन के लिए बढ़ा दी थी। पुलिस हिरासत जारी करते हुए अदालत ने कहा कि जांच अभी शुरुआती दौर में है और सबूतों की बरामदगी के साथ-साथ सह-आरोपियों की गिरफ्तारी का विशेष महत्व है। इस बीच, दिल्ली पुलिस ने इस मामले में नौ आरोपियों को दी गई जमानत को चुनौती दी है। अदालत ने उन्हें नोटिस जारी किया है। ड्यूटी मजिस्ट्रेट चरण सलवान ने इससे पहले भूदेव शर्मा और दिव्यांश गिरधर की जमानत याचिकाएं खारिज कर दी थीं और उन्हें दो दिन की अतिरिक्त पुलिस हिरासत में भेज दिया था। दिल्ली पुलिस ने दोनों आरोपियों के लिए तीन अतिरिक्त दिनों की हिरासत की मांग की थी। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ ईएमएस/05/मार्च /2026