क्षेत्रीय
05-Mar-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। जबलपुर शहर के मदन महल थानांतर्गत गुलौआ चौक में मंगलवार की सुबह 20 रुपए को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने अपने ही रिश्तेदार पर चाकू से हमला कर दिया। वारदात की सूचना मिलने के बाद भी पुलिस बल मौके पर तो पहुंचा परंतु काफी देर तक थाना सीमा विवाद में उलझा रहा। हालांकि लंबी कवायद के बाद मदन महल थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली। इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह गुलौआ चौक पर अधारताल निवासी प्रवीण केवट नामक युवक पर रिश्तेदारी में गुलौआ आया हुआ था। इसी दौरान मदन महल निवासी लकी केवट ने उस पर पैसों के विवाद को लेकर चाकू से हमला कर दिया जो युवक की कनपटी पर लगा और वह लहूलुहान हो गया। घायल प्रवीण केवट के मुताबिक वह होली में अपने रिश्तेदार के यहां आया हुआ था, इसी दौरान दूर का रिश्तेदार लकी केवट आया और नाश्ता करने के लिए 20 रुपए मांगने लगा। जब उसने पैसे देने से मना किया तो उसने चाकू से हमला कर दिया। घायल युवक की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। अजय पाठक / मोनिका / 05 मार्च 2026