राज्य
06-Mar-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। पश्चिम जिला पुलिस ने चोरी के वाहनों के कलपुर्जे निकालकर बेचने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसापुर गांव के एक गोदाम पर छापा मारकर आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा। उनके कब्जे से चोरी की किआ सोनेट कार का ढांचा, कलपुर्जे और परिवहन में प्रयुक्त ट्रक बरामद हुआ। यह गिरोह चोरी की गाड़ियों को काटकर उनके पार्ट्स बेचता था। पुलिस आगे की पूछताछ कर रही है। पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त दरादे शरद भास्कर ने बताया कि जिले की वाहन चोरी निरोधक शाखा निरीक्षक मुकेश मीणा के नेतृत्व में वाहन चोरी की जानकारी हासिल कर रही थी। इसी बीच पुलिस को दो मार्च को मुखबिरों से सूचना मिली कि एक गिरोह सक्रिय है, जो चोरी के वाहनों के कलपुर्जे निकालकर उसे बेचता है। बदमाशों ने इसके लिए इसापुर गांव में एक गोदाम भी ले रखा है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/06/मार्च/2026