इन्दौर (ईएमएस) स्थानीय कीमती गार्डन में विजय मेहता की अध्यक्षता में आयोजित जैन श्वेतांबर महासंघ न्यास की वार्षिक साधारण सभा में महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव 31 मार्च को उत्साह से मनाने का निर्णय लिया गया। प्रचार सचिव योगेन्द्र सांड ने बताया कि सभा का प्रारंभ मंगलाचरण से हुआ इसके पश्चात अध्यक्ष ने वर्ष भर के कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी। महासंघ कोषाध्यक्ष शिखरचंद बाफना ने वार्षिक आय व्यय का विवरण प्रस्तुत किया। एडवोकेट मनोहर दलाल, सोहनलाल पारख, ट्रस्टी जीनेश्वर जैन ने भी अपने विचार रखें। वहीं कुछ सदस्यों द्वारा सकारात्मक सुझाव दिए गए। सभा में जन्म कल्याणक महोत्सव तिथि पर भ्रम के दूर करने के साथ सर्वसहमति से यह निर्णय लिया गया कि श्वेतांबर जैन महासंघ न्यास के तत्वावधान में 31 मार्च को महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। सभा का संचालन ललित छलानी ने एवं आभार महासचिव संतोष मामा ने माना। इस दौरान स्वप्निल कोठारी, यशवंत जैन, मनीष सुराणा, प्रकाश भटेवरा, विमल तांतेड़, रितेश कटकानी व विजय ललवानी सहित कई वरिष्ठ समाजजन एवं न्यास के सदस्यगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। आनंद पुरोहित/ 06 मार्च 2026