राज्य
06-Mar-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर स्थित हस्तसाल कॉलोनी में होली पर पानी के गुब्बारे को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। एक 11 वर्षीय बच्ची द्वारा फेंके गए गुब्बारे से शुरू हुआ झगड़ा सांप्रदायिक तनाव में बदल गया, जिसमें 26 वर्षीय तरुण की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है और तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। पुलिस जांच कर रही है और संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। इस झड़प में 26 वर्षीय युवक तरुण की जान चली गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और सांप्रदायिक तनाव की स्थिति बनी हुई है। विवाद की शुरुआत बुधवार को हुई। पीड़ित पक्ष का कहना है कि घर की छत पर खेल रही एक 11 साल की बच्ची से नीचे पानी का गुब्बारा गिरा। गुब्बारा फटने से पानी के छींटे सड़क से गुजर रही एक मुस्लिम महिला पर पड़ गया। आरोप है कि महिला ने इस बात पर गाली-गलौच शुरू कर दी। जाति सूचक शब्द भी इस्तेमाल किया। आराेप है कि महिला के साथ उसके परिचित व स्वजन बच्ची के घर में दाखिल हो गए और मारपीट की। इस दौरान घर में तोड़फोड़ भी हुई। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/06/मार्च/2026