क्षेत्रीय
06-Mar-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के स्टेट क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो (एससीआरबी) को डिजिटल क्राइम रिकॉर्ड्स के बेहतर प्रबंधन और नागरिकों को ऑनलाइन सेवाएं प्रदान करने के लिए आईएसओ मैनेजमेंट सिस्टम सर्टिफिकेशन मिला है। यह प्रमाणन भारत सरकार के ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (बीआईएस) द्वारा दिया गया है, जो एससीआरबी की कार्यप्रणाली, पारदर्शिता और गुणवत्ता मानकों को मान्यता देता है। इससे ई-एफआईआर जैसी ऑनलाइन पुलिस सेवाएं मजबूत होंगी। यह सर्टिफिकेशन भारत सरकार के ब्यूरो आफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (बीआइएस) ने दिया है, जो किसी संस्था की कार्यप्रणाली, पारदर्शिता और गुणवत्ता मानकों की पुष्टि करता है। विशेष आयुक्त, क्राइम ब्रांच, देवेश चंद्र श्रीवास्तव का कहना है यह सर्टिफिकेशन एससीआरबी की उस प्रणाली को मान्यता देता है, जिसके जरिए डिजिटल क्राइम डाटा को व्यवस्थित तरीके से संभाला जा रहा है और नागरिकों को आनलाइन पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही है। इसके तहत ई-एफआइआर (वाहन चोरी व अन्य चोरी), ई-एनसीआर, जीरो साइबर एफआइआर और गायब हो जाने से संबंधी सामानों के आनलाइन रजिस्ट्रेशन और प्रोसेसिंग की जा रही है।