क्षेत्रीय
06-Mar-2026
...


- पाटनी और गोधा के बीच सीधा मुकाबला इन्दौर (ईएमएस) आगामी 15 मार्च को होने वाले दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के चुनाव में नाम वापसी से अब सीधा मुकाबला दिलीप पाटनी और आनंद गोधा के बीच है। पूर्व न्यायधीश और मुख्य निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र कुमार जैन ने जानकारी देते बताया कि प्रत्याशी सुशील पांड्या, बाहुबली जैन, और आशीष जैन की नाम वापसी के बाद दिलीप पाटनी और आनंद गोधा दो ही उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। चुनाव 15 मार्च को उदासीन आश्रम में होंगे। मीडिया प्रभारी राजेश जैन ‘दददु’ ने बताया कि कुल 7 नामांकन भरे गए थे। जिसमें 2 नाम त्रुटिपूर्ण फॉर्म होने से प्रिंसपाल टोंग्या और योगेश जैन के खारिज हो गए थे । 5 प्रत्याशी मैदान में थे लेकिन आज सुशील पाण्ड्या, बाहुबली जैन और आशीष जैन 3 नाम वापसी के बाद अब मुक़ाबले में 69 वर्षीय दिलीप पाटनी और 55 वर्षीय आनंद गोधा है जिसके पश्चात अब मुआबकला युवा बनाम अनुभवी हो गया है।