क्षेत्रीय
06-Mar-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। दक्षिणी दिल्ली में अगले दो दिनों तक पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी। दिल्ली जल बोर्ड बूस्टर पंप स्टेशनों और भूमिगत जलाशयों की सफाई कर रहा है। सीआर पार्क, चिराग एन्क्लेव, लाजपत नगर, बदरपुर, मदनपुर खादर सहित कई क्षेत्रों में शुक्रवार और शनिवार को पानी नहीं आएगा। निवासियों से अपील की गई है कि वे पर्याप्त पानी जमा कर लें और आपातकालीन स्थिति के लिए दिए गए संपर्क नंबरों का उपयोग करें। वहीं शनिवार को बदरपुर विधानसभा, मदनपुर खादर व आली गांव, जंगपुरा, लाजपत नगर, भोगल, जीके-दो, मालवीय नगर, चिराग दिल्ली, ईस्ट आफ कैलाश, दयानंद कालोनी, ए ब्लाक-सीआर पार्क, कैलाश कुंज, माउंट कैलाश, डीडीए फ्लैट्स जसोला विहार, डीडीए एलआइजी व जनता फ्लैट्स बदरपुर, बदरपुर गांव, धन-धन मोहल्ला में पानी की आपूर्ति नहीं होगी।