06-Mar-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। तन्तुवाय समाज कल्याण संगठन के द्वारा रंगोत्सव का पर्व संगठन कार्यालय , जिज्ञासा हेल्प लाइन सेंटर विकास नगर में 4 मार्च को सौहार्दपूर्ण शालीनता के साथ मनाया गया संगठन के सभी सदस्यों द्वारा रंग गुलाल से तिलक लगा कर होली की शुभकामनाएं दीं गई संगठन के अध्यक्ष एस. एल. कोरी ने बताया कि संगठन कार्यालय में प्रति वर्ष होली मिलन कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किया जाता है. इस अवसर पर गीत संगीत और नृत्य के साथ और सभी आगंतुकों को अल्पाहार व ठंडाई की व्यवस्था रहती है| कार्यक्रम में विशेष तौर पर शामिल हुए एस .एल. कोरी अध्यक्ष, अशोक कोरी कोषाध्यक्ष, संरक्षक सदस्यों में एड. धीरेन्द्र कोरी , कालू राम लहगैरे , गोपाल पटेल, इंजी के सी. राय इंजी.जी. पी. कोरी, और सदस्यों में डॉ विजय कोरी, निर्मल कोरी, इंजी. आर. ऐन. छापरिया इंजी. के. एल. कोरी, इंजी. दिलीप कोरी, महेश कोरी नेता, अन्य सदस्यों में भीमसेन दीवान,रितेश, विजय, अमित, हुंका, संतोष, उमेश, व जयंत शाक्या आदि मित्रों की उपस्थिति रही सुनील साहू / मोनिका / 06 मार्च 2026/ 02.05