क्षेत्रीय
06-Mar-2026
...


- पिटाई के बाद अस्पताल पहुचांया फिर फोन कर युवक के परिवार को दी खबर - कार से अगवा कर ले गये थे सुनसान इलाके में - आरोपियो की जिससे है रजिंश, उसके साथ रहता था घायल युवक भोपाल(ईएमएस)। नये शहर के कोलार थाना इलाके में एक कपड़े की दुकान पर सेल्समेन की नौकरी करेन वाले युवक का बदमाशों ने अपहरण कर लिया। उसे जर्बदस्ती कार में बैठाकर सुनसान इलाके में ले गेय और वहॉ उसके साथ करीब दो घंटे तक बेल्ट, डंडों और लात-घूसों से जमकर मारपीट की। बाद में सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपियो के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती युवक का इलाज जारी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनेश अहिरवार (22) कोलार इलाके में एक गार्मेंट्स की दुकान पर काम करता है। उसने अपने बयानो में पुलिस को बताया कि बीती 4 मार्च बुधवार को दोपहर करीब एक बजे वह बांसखेड़ी पुलिया के पास से पैदल जा रहा था। तभी उसे आरोपियो निक्की शुक्ला, आकाश प्रजापति, तिलक चौहान, दिव्यांशु, नन्नू, अजय और अमन प्रजापति ने रोक लिया। दिनेश का कहना है की आरोपियो की इलाके के ही रहने वाले विशु शर्मा से अनबन चल रही है, और उसकी विशु से भी दोस्ती है, जिसके चलते वह अक्सर उससे मिलता जुलता रहता है। आरोपियों ने इसी बात को लेकर उससे कहा कि उनकी विशु से पुरानी रंजिश है। और वह भी विशु के साथ क्यों घूमता है, और अब उससे संबध रखने का अंजाम तुझे भी भुगतना होगा। यह धमकी देते हुए आरोपियो ने उसपर दबाव बनाकर जबरन कार में बैठाकर सोम्या ग्रीन सिटी कॉलोनी के पास एक सुनसान स्थान पर ले गए। और वहां उसे घेरकर डंडे, लाठी, बेल्ट और लात-घूसों से जमकर पीटा। आरोपियो की पिटाई से वह बेहोश हो गया। दिनेश ने अपनी शिकायत में आगे बताया की बेहोश होने के बाद आरोपी अपने साथी अनस खान के साथ उसे अस्पताल ले गये। बाद में अस्पताल से ही दिनेश के मोबाइल से दिनेश की बहन शिवानी अहिरवार को फोन कर कहा गया कि दिनेश का एक्सीडेंट हो गया है। उसे गंभीर चोट आई है, वह तुरंत ही कोलार रोड निजी अस्पताल आ जाये। दिनेश के परिजनों को उसके एक्सीडेंट की सूचना देने के बाद आरोपी उस वहॉ छोड़कर चले गए। इधर खबर मिलने पर शिवानी अपनी मां गीता और बहन निकिता के साथ अस्पताल पहुंची जहां दिनेश का इलाज चल रहा था, और उसके शरीर पर कई गंभीर चोटें थीं। दिनेश के हाथ की 2 उंगलियों में फ्रैक्चर हुआ है, वहीं शरीर में अन्य हिस्सो में भी चोटें आई है। मामले में थाना पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ नामजद मामला कायम कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरु कर दिये है। पुलिस ने बताया की आरोपियों के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी। जुनेद / 6 मार्च