क्षेत्रीय
06-Mar-2026
...


- पुलिस ने 24 घंटो में खुलासा कर आरोपियो को दबोचा भोपाल(ईएमएस)। राजधानी के निशातपुरा थाना इलाके में बुधवार रात युवक के सीने में चार बार बेरहमी से चाकू घोपंकर हत्या किये जाने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या का कारण वाहनो के मामूली रुप से टकराने को लेकर शुरु हुआ था। बाद में आरोपी युवक की लाश को बेस्ट प्राइस के पास 80 फीट रोड पर ऑटो से फेंककर फरार हो गए थे। निशातपुरा थाना टीआई मनोज पटवा से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार 4 मार्च की शाम करीब 7:30 बजे बेस्ट प्राइज के पास, 80 फीट रोड पर अरविंद मीना उर्फ छोटू (21) निवासी प्रताप नगर 80 फीट रोड थाना निशातपुरा की सीने में चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के पिता हल्केराम मीणा का कहना है, कि बेस्ट प्राइस के पास भीड़ देखकर वे वहां रुके। पास जाकर देखने पर सड़क पर पड़ा शव उनके बेटे का नजर आया। अरविंद का शव अर्धनग्न हालत में पड़ा था,शव के ऊपरी हिस्से में कपड़े नहीं थे। बाद में सूचना मिलने पर पहुचीं पुलिस ने गुरुवार दोपहर पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपते दिया। मामले में पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपियो की तलाश शुरु की। - दोस्तो के साथ होली की रात घूमने निकला था अरविंद जॉच के दौरान परिवार वालो ने पुलिस को बताया की मृतक अरविंद के परिजनो ने पुलिस को बताया की अरविंद एक कपड़े की दुकान पर सेल्समैन की नौकरी करता था। बुधवार शाम तक वह दोस्तों के साथ होली खेल रहा था। होली खेलने के बाद अरविंद अपने दोस्तो के साथ घूमने के लिए चला गया था। - बाइक से जाते समय कार सवार युवको से हुआ था विवाद चाकू निकालकर लहराया, आरोपियो ने चाकू छीन कर दिये घातक वार घटना के समय मृतक अरविंद अपने दोस्त गोलू जाटव उर्फ अजय के साथ बाइक से जा रहा था। तभी एक सफेद रंग की कार के चालक से कट लगने को लेकर उसका विवाद हो गया। बहसबाजी बड़ने पर कार सवार युवकों ने अरविंद पर हमला कर मारपीट करनी शुरु कर दी। इस बीच अरविंद अपने बचाव में अपने पास रखा चाकू निकाल कर लहराने लगा। आरोपियों ने अरविंद से चाकू छीनकर उसके सीने में घातक वार कर दिये जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपियो की पहचान जुटाई और मुखबिर से मिली सूचना पर 24 घंटे के भीतर ही चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। - यह है हत्या के आरोपी हत्याकांड में पकड़े गये आरोपियो की पहचान विकास जोशी उर्फ विक्की पिता जयप्रकाश (24), नरेन्द्र सिंह उर्फ निक्की पिता प्रकाश सिंह (25), ऋषि दांगी पिता संजीव दांगी (20) तीनो निवासी विश्वकर्मा नगर थाना निशातपुरा और आशीष राजपूत पिता मेहताब सिंह राजपूत (26) निवासी मालीखेड़ी के रुप में हुई है। आरोपियो से पूछताछ के आधार पर पुलिस हत्याकांड से जुड़े साक्ष्य जुटा रही है। जुनेद / 6 मार्च