राज्य
इन्दौर (ईएमएस) कल 9 मार्च को इन्दौर प्रेस क्लब स्थित सभागार में दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के संचालक मंडल का शपथ विधि समारोह शाम 7 बजें से आयोजित किया गया है। दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के अध्यक्ष विनय बाकलीवाल और प्रचार प्रमुख सतीश जैन के अनुसार कमेटी में परम संरक्षक, संरक्षक, परामर्शदाता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मंत्री, संयुक्त मंत्री, युवा प्रकोष्ठ, महिला प्रकोष्ठ, चिकित्सा प्रकोष्ठ, विधि प्रकोष्ठ, धार्मिक गतिविधि प्रकोष्ठ बनाए है। सभी पदाधिकारी उस दिन पद व गोपनीयता की शपथ लेंगे। महावीर जन्म कल्याणक के संयोजक, सह-संयोजक की घोषणा भी उसी दिन की जाएगी। संविधान संशोधन पर भी चर्चा होगी। आनंद पुरोहित/ 07 मार्च 2026