क्षेत्रीय
07-Mar-2026
...


- कटनी एनकेजे के पास दुर्घटना : युद्ध स्तर पर सुधार कार्य जबलपुर, (ईएमएस)। जबलपुर रेल मंडल के कटनी- बिलासपुर रेल खंड पर कटनी मुड़वारा व न्यू कटनी जंक्शन (एनकेजे) के बीच कोयले से भरी मालगाड़ी के कुछ डिब्बे कटनी एनकेजे के पास पटरी से उतर गए। घटना में हालांकि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है, लेकिन इस रूट पर रेल यातायात अवरूद्ध हो गया । जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह कोयला भरी मालगाडी के 4 से ज्यादा डिब्बे पटरी से नीचे उतर गए। बिलासपुर रूट से आ रही मालगाड़ी सुबह 11 बजे कटनी पहुंचने बाली थी। इसी बीच गायत्री नगर आउटर पर मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतर गए। खबर लगते ही एनकेजे से रेलवे अधिकारी, जीआरपी, आरपीएफ बल व जबलपुर से दुर्घटना राहत गाड़ी (एआरटी) मौके पर पहुंच गई। साथ ही जबलपुर से मंडल रेल प्रबंधक सहित कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच चुके थे। दापहर बाद तक रेल ट्रैक से मालगाड़ी के ‎डिब्बे व ‎खिरा हुआ कोयला हटाने का काम किया जाता रहा। प्राप्त जानकारी के अनुसार जबलपुर में सुबह 10.50 बजे रेलवे ने खतरे का 3 बार सायरन बजाया, जिससे रेल कर्मचारियों के साथ-साथ सायरन की आवाज सुनने वाले आम लोगों में भी किसी रेल दुर्घटना की आशंका से हड़कम्प मच गया। बताया जाता है कि कटनी मुड़वारा-एनकेजे लाइन में मालगाड़ी (बॉक्स एन) दुर्घटनाग्रस्त हुई, जिसके चलते जबलपुर से भी दुर्घटना राहत गाड़ी रवाना की गई है। बताया जाता है कि दुर्घटना के कारण कई डिब्बे लाइनों में इधर-उधर हो गये, कई के तो पहिये तक निकल गये जिससे यातायात प्रभावित होने के अलावा, रेल लाइन, ओएचई को भी नुकसान पहुंचा है। इस मेन लाइन पर दुर्घटना के कारण रेल संचालन ठप हो गया जिसके बाद रेल प्रशासन ने फ्लाईओवर रेलमार्ग से यातायात को बहाल करने की कबायद की। सीनियर डीसीएम, जबलपुर रेल मंडल. डॉ. मधुर वर्मा ने घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि कटनी मुड़वारा-एनकेजे के बीच गुड्स ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हुई जिससे इस रास्ते रेल यातायात प्रभावित हुआ जिसे बहाल किये जाने दापहर बाद तक प्रयास कर यातायात समान्य करने का प्रयास समाचार लिखे जाने तक जारी है। शनिवार को मार्ग परिवर्तित रेलगाड़ियाँ .......... गाड़ी संख्या 18009 संतरागाछी-अजमेर साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन जो प्रारम्भिक स्टेशन संतरागाछी से दिनाँक 06.03.2026 को चलकर मार्ग से होते रास्ते में अब दिनाँक 07.03.2026 को वाया कटंगी खुर्द रेलवे स्टेशन से हरदुआ रेलवे स्टेशन के बीच ग्रेड सेपरेटर मार्ग से होकर गुजरेगी। गाड़ी संख्या 11448 हावड़ा-जबलपुर शक्तिपुंज एक्सप्रेस ट्रेन जो प्रारम्भिक स्टेशन हावड़ा से दिनाँक 06.03.2026 को चलकर मार्ग से होते रास्ते में अब दिनाँक 07.03.2026 को वाया न्यू कटनी जंक्शन-कटनी से होकर जबलपुर पहुँचेगी। गाड़ी संख्या 11265 जबलपुर-अम्बिकापुर इण्टरसिटी एक्सप्रेस दिनाँक 07.03.2026 को प्रारम्भिक स्टेशन जबलपुर से चलकर वाया कटनी-एनकेजे होकर गंतब्य को जाएगीइसी तरह गाड़ी संख्या 11266 अम्बिकापुर-जबलपुर इण्टरसिटी एक्सप्रेस दिनाँक 07.03.2026 को प्रारम्भिक स्टेशन अम्बिकापुर से चलकर वाया एनकेजे-कटनी होकर जबलपुर पहुँचेगी। शार्ट टर्मिनेट/शार्ट ओरजिनेट रेलगाड़ियाँ ............. गाड़ी संख्या 68747 बिलासपुर-कटनी मेमू ट्रेन दिनाँक 07.03.2026 को झलवारा रेलवे स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट किया गया है। अर्थात झलवारा से कटनी के बीच आंशिक निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 68748 कटनी-बिलासपुर मेमू ट्रेन दिनाँक 07.03.2026 को झलवारा रेलवे स्टेशन पर शार्ट ओरजिनेट किया गया है। अर्थात कटनी से झलवारा के बीच आंशिक निरस्त रहेगी। 7) गाड़ी संख्या 61601 कटनी- चिरमिरी मेमू ट्रेन दिनाँक 07.03.2026 को झलवारा रेलवे स्टेशन पर शार्ट ओरजिनेट किया गया है। अर्थात कटनी से झलवारा के बीच आंशिक निरस्त रहेगी। 8) गाड़ी संख्या 61602 चिरमिरी-कटनी मेमू ट्रेन दिनाँक 07.03.2026 को झलवारा रेलवे स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट किया गया है। अर्थात झलवारा से कटनी के बीच आंशिक निरस्त रहेगी। अजय पाठक / मोनिका / 07 मार्च 2026/ 02.35