07-Mar-2026
...


हैवान बना 41 साल का अधेड़, पड़ोस में रहने वाली 8 साल की मासूम से किया रेप - टॉफी का लालच देकर मासूम को बुलाया - लोगो ने रंगे हाथ पकड़ा, धुनाई कर पुलिस को सौपां भोपाल(ईएमएस)। शहर के देहात इलाके में स्थित ईंटखेड़ी थाना इलाके में मानवता को शर्मसार किये जाने की घटना सामने आई है। यहॉ रहने वाले 41 साल के अधेड़ ने पड़ोस में रहने वाली आठ साल की मासूम को टॉफी दिलाने का लालच देकर उसे बुलाया और अपनी हवस का शिकार बना डाला। अधेड़ की जर्बदस्ती के दौरान मासूम रोने लगी, उसकी चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुचें और आरोपी को रंगे हाथ पकड़ कर पहले तो उसकी जमकर पिटाई लगाई इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ईंटखेड़ी थाना इलाके के एक गांव में रहने वाली 8 साल की मासूम किशोरी स्कूली छात्रा है। शुक्रवार दोपहर वह अपने घर के बाहर खेल रही थी। उसी समय पड़ोस में रहने वाला 41 साल का धर्मेंद्र वहॉ पहुचां और उसने मासूम को दुकान से टॉफी दिलाने का लालच दिया। पास में रहने के कारण मासूम उसे पहचानती थी, परिचित होने के कारण वह उसकी बातों में आ गई। इसके बाद आरोपी उसे दुकान ले जाने के बजाए अपने घर पर ले गया। वहॉ धर्मेंद्र ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी की ज्यादती के बीच मासूम की चीखे सुनकर आसपास के लोग अनहोनी की आंशका के चलते वहॉ पहुचें और अधेड़ को उसके घर में घुसकर पकड़ लिया। उसकी करतूत देख लोग आक्रोशित हो गए और आरोपी की जमकर धुनाई कर डाली। बाद में सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मासूम का मेडिकल कराया। जहां उसके साथ रेप की पुष्टि होने पर आरोपी धर्मेंद्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। पुलिस मामले में आगे की जॉच कर रही है। जुनेद / 7 मार्च