07-Mar-2026
...


घायल पर किये चाकू से ताबड़तोड़ वार, पुलिस ने 24 घंटो में सभी को दबोचा भोपाल(ईएमएस)। शहर की थाना हबीबगंज पुलिस ने मामूली विवाद में युवक की हत्या के प्रयास किये जाने के मामले में अज्ञात आरोपियो की पहचान जुटाते हुए उन्हें 24 घंटो में ही गिरफ्तार कर लिया। थाना पुलिस के अनुसार फरियादी सूरज सिंह राजपूत पिता रामपाल सिंह राजपूत (27) ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बतायसा की 4 मार्च की शाम करीब 6.30 बजे वह अपने दोस्त सुमित मण्डलोई, रोहित चौहान उर्फ अमन के साथ 11 नम्बर से 10 नम्बर स्टाप पर फालूदा पीने के लिए जा रहा था। रास्ते में मकान नंबर ए-31 ई-6 अरेरा कालोनी के सामने मेन रोड पर सामने से कुछ युवक पूरी रोड घेरकर सामने से उनकी और आ रहे थे। यह देख उसके दोस्त रोहित चौहान ने उनसे कहा की रास्ता छोड के चलो। उसकी बात पर दो युवको ने विवाद करते हुए अपने पास रखी छुरी निकालकर रोहित चौहान उर्फ अमन पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियो ने उसके सीने, कान पर वार किये उसी समय उसके साथी दूसरे आरोपी लडके ने रोहित के गले पर बाँई और छुरी से घातक हमला किया। यह देख उसने फौरन ही रोहित का हाथ पकडकर खींचा जिससे छुरी का वार रोहित के कंधे पर लगा और रोहित को गंभीर चोंट आयी। हथियारो के घातक वारो से रोहित के शरीर से खून बहने लगा और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। सूरज और सुमित मण्डलोई रोहित को उठाने लगे तभी पास खडे आरोपियो के अन्य साथी भी वहॉ आये और उन सभी के साथ मारपीट करने लगे। हंगामा होता देख आसपास के लोग उस और आने लगे जिन्हें देख आरोपी मौके से फरार हो गये। बाद में सूरज और सुमित फौरन ही रोहित को इलाज के लिये जेपी अस्पताल लेकर पहुँचे जहां रोहित की हालत को देखते हुए उसे हमीदिया रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर पहुचीं पुलिस ने अज्ञात आरोपियो के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला कायम कर उनकी तलाश शुरु की। - सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की मदद से दबोचे गये पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आसपास के लोगो से पूछताछ करते हुए आरोपियो की जानकारी जुटाई। फरार बदमाशो की पहचान करन खामकर पिता प्रहलाद खामकर (23) और हर्ष गवले पिता अशोक रवले (19) दोनो निवासी झुग्गी बस्ती गौतम नगर, कृष खण्डारे पिता सुधाकर खण्ड़ारे (21) निवासी विद्या नगर, बागसेवनियां को मुखबिर की मदद से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई छुरियां भी जप्त की है, सभी आरोपियो को कोर्ट में पेश कर जेल भेजने की तैयारी है। जुनेद / 7 मार्च