07-Mar-2026
...


- ग्रामीणों ने दोनों घायलों को बाहर निकाला मण्डला (ईएमएस)। मंडला जिले के नैनपुर थाना क्षेत्र की पिंडरई चौकी अंतर्गत ग्राम रामदेवरी स्कूल के पास शुक्रवार देर रात करीब 2 बजे एक तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार दो युवक घायल हो गए। घटना और राहत कार्य टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने राहत कार्य शुरू किया और बोलेरो में फंसे दोनों घायलों को बाहर निकालकर तत्काल सिविल अस्पताल नैनपुर पहुंचाया। घायलों की हालत गंभीर, इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर नैनपुर सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद, घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल मंडला रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान विजय मरावी (29 वर्ष) पुत्र जगत मरावी और सुकरत (28 वर्ष) पुत्र दीप सिंह के रूप में हुई है। दोनों ग्राम बंटवाड़ा, थाना घंसौर के निवासी हैं। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। नैनपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।