राष्ट्रीय
नई दिल्ली(ईएमएस)। प्रशांत महासागर में रविवार को 6 रिक्टर तीव्रता का भूकंप आया। इसकी जानकारी राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने दी। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि भूकंप भारतीय समय के अनुसार दोपहर 2.58 बजे आया। इसकी गहराई 130 किलोमीटर दर्ज की गई। प्रशांत महासागर के किनारे का इलाका ‘पैसिफीक रिंग ऑफ फायर’ के नाम से जाना जाता है। यह दुनिया का सबसे एक्टिव भूकंपीय क्षेत्र है, जहां पृथ्वी के लगभग 81प्रतिशत बड़े भूकंप आते हैं। विनोद उपाध्याय / 08 मार्च, 2026