राष्ट्रीय
16-Apr-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने कहा है कि सरकार लोकसभा की सीटों में बढ़ोतरी के जरिए जो महिलाओं के लिए सीटें आरक्षित करने का प्रयास कर रही है, उसके जरिए विपक्ष को नुकसान पहुंचाने की कोशिश हो सकती है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से किसी भी राज्य के साथ भेदभाव नहीं होने देने की गारंटी दिए जाने पर भी अविश्वास जताया है। राजीव शुक्ला ने कहा, प्रधानमंत्री ने ऐसा कहा हो, लेकिन जब तक तक यह बिल का साफ हिस्सा नहीं होगा, हम कैसे विश्वास कर सकते हैं। जबतक सभी प्रावधान विधेयक में शामिल नहीं किए जाएंगे, संदेह बना रहेगा। सुबोध/१६ -०४-२०२६