क्षेत्रीय
10-Mar-2026
...


ब्यावरा(ईएमएस)l नेताजी सुभाष चंद्र बोस कालेज में केंद्रीय बजट 2026 के संदर्भ में पीएम नरेंद्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास विषय पर आयोजित वेबिनार का सीधा प्रसारण प्रोजेक्टर के माध्यम से छात्रों को दिखाया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री द्वारा प्रस्तुत बजट के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। ऑनलाइन आयोजित इस कार्यक्रम में बजट 2026 में ऑरेंज इकोनॉमी (रचनात्मक अर्थव्यवस्था) को बढ़ावा देने के लिए किए गए प्रावधानों पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया। विभिन्न विभागों के विद्वानों और अधिकारियों ने अपने विचार रखे। उन्होंने बताया कि हुए रचनात्मक उद्योग, कला, संस्कृति, मीडिया और नवाचार जैसे क्षेत्रों को प्रोत्साहन देकर युवाओं के लिए नए रोजगार और उद्यम के अवसर विकसित किए जा सकते हैं। वेबिनार के दौरान छात्रों को बजट से जुड़े जरूरी बिंदुओं की जानकारी दी गई। साथ ही देश की आर्थिक नीतियों और विकास योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को आर्थिक गतिविधियों, नवाचार और रचनात्मक क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना रहा। लाइव कार्यक्रम में कालेज स्टाफ के साथ एनसीसी, एनएसएस के कैडेट और स्वयंसेवक सहित बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे।-निखिल/ब्यावरा/10/3/2026