क्षेत्रीय
10-Mar-2026
...


बिलासपुर (ईएमएस)। कृषि विज्ञान केंद्र बिलासपुर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सशक्तिकरण विषय पर एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कृषि क्षेत्र में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करना तथा उन्हें आधुनिक तकनीकों और नवाचारों से जोडकऱ सशक्त बनाना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. संजय वर्मा रहे, जिन्होंने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूत नींव महिला किसान हैं। उनके योगदान के बिना कृषि का समग्र विकास संभव नहीं है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. गीत शर्मा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर डॉ. शिल्पा कौशिक मोदी, डॉ. निवेदिता पाठक, डॉ. स्वाती शर्मा तथा कृषि विभाग से उपाध्याय जी सहित बड़ी संख्या में प्रगतिशील महिला किसान उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान डॉ. गीत शर्मा ने बताया कि कृषि विज्ञान केंद्र बिलासपुर द्वारा महिला किसानों को आधुनिक खेती, नई तकनीकों और नवाचारों से जोडऩे के लिए समय-समय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा। इस अवसर पर महिलाओं के उत्साहवर्धन के लिए विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं, जिनमें महिला किसानों ने बढ़-चढकऱ भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में खेती-किसानी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। समारोह के समापन पर उपस्थित सभी महिलाओं ने कृषि क्षेत्र में अपनी भागीदारी को और अधिक सशक्त बनाने तथा आधुनिक खेती को अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का माहौल उत्साह, सम्मान और प्रेरणा से भरपूर रहा। मनोज राज 10 मार्च 2026