- शराब, मंहगे शौक पूरा करने के लिये करते थे लूट और वाहन चोरी - लूटी गई चैन भोपाल-रीवा के मुथूट गोल्ड फाइनेंस में रखी गिरवी - चैन खरीददने वाले ज्वेलर्स को भी पुलिस ने बनाया आरोपी भोपाल(ईएमएस)। राजधानी में सरेराह चैन लूट की वारदातो के बीच थाना अयोध्या नगर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए शहर के अलग-अलग इलाको में लूट करने वाले सीरियल चैन स्नेचर गिरोह का भंडाफोड करते हुए 2 लुटेरो को गिरफ्तार किया है। शुरुआती पूछताछ में पुलिस ने चैन लूट और वाहन चोरी की 8 वारदातो का खुलासा करते हुए 17 लाख का माल बरामद किया है। - मिनाल लूट के मामले में चढ़े पुलिस के हत्थे थाना पुलिस के अनुसर 2 मार्च को फरियादी घनश्याम दास निवासी मिनाल रेसीडेन्सी अयोध्या नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया की उसके घर के सामने न्यू मिनाल से उसकी मां गोमती भकौरिया के गले से दो अज्ञात बाइक सवार बदमाश सोने की चैन झपटकर भाग गये। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला कायम कर घटना स्थल के आसपास और संदेहियो के फरार होने वाले रास्तो पर लगे सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगाले। आखिकार तकनीकी सुरागो ओर अतकनीकी की मदद से टीम ने दो संदिग्धो आकाश उर्फ अभिमन्यु सिंह पिता रागेन्द्र सिंह (22) स्थाई पता-ग्राम हर्दी थाना मनगवां जिला रीवा और निखिल शर्मा पिता दिनेश शर्मा (28) निवासी ए-8 भानपुर मल्टी छोला मंदिर भोपाल को घेराबंदी कर भानपुर मल्टी के पास से धर दबोचा। - पूछताछ में इन अपराधो का हुआ खुलासा पुलिसिया अंदाज में की गई पूछताछ में दोनो आरोपियो ने न्यू मिनाल से गोमती भकौरिया के गले से सोने की चैन लूट करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने जब अन्य वारदातो के बारे में पूछताछ की तब आरोपियो ने बताया की उन्होनें मिनाल क्षेत्र में और भी 3 चैन स्नेचिंग के साथ ही बागसेवनिया थाना इलाके में भी 3 चैन लूट सहित 1 वाहन चोरी की घटना को अंजाम दिया है। - जोमेटो डिलीवरी एजेंट बनकर करते थे रैकी भोपाल और रीवा के मुथूट गोल्ड फाइनेंस में गिरवी रखा सोना पुलिस ने बताया की शातिर आरोपी जोमेटो डिलीवरी एजेंट बनकर पहले तो इलाके में रैकी करते और फिर मौका पाकर वारदात को अंजाम देकर चंपत हो जाते थे। आरोपियो ने लूटी गई चैन भोपाल और रीवा स्थित मुथूट गोल्ड फाइनेंस में गिरवी रखने के साथ ही ज्वेलर्स का काम करने वाले भुवन सोनी पिता संतोष सोनी (52) निवासी एफ-4 ओल्ड मिनाल रेसीडेन्सी अयोध्यानगर को बेची थी। पुलिस ने लूट कर गिरवी रखी सोने की चैने भोपाल एवं रीवा स्थित मुथूट गोल्ड फाइनेंस और ज्वेलर्स से जब्त की है। उनकी निशानदेही पर टीम ने 7 सोने की चैन, 1 एक्टीवा और घटना में इस्तेमाल की गई बाइक सहित 17 लाख का माल बरामद किया है। - पढ़े लिखे है दोनो आरोपी, मंहगे शौक ने बनाया लूटेरा रीवा, इंदौर के रहने वाले आरोपियो में शामिल निखिल शर्मा बीकॉम तक पढ़ा है, पहले वह प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। उसके खिलाफ थाना अयोध्या नगर, पिपलानी, बागसेवनिया में पॉक्सो एक्ट, आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओ के दर्जन भर से अधिक अपराधिक प्रकरण दर्ज है। वहीं दूसरा आरोपी आकाश उर्फ अभिमन्यु ने भी बीकाँम तक पढ़ाई की है, और पहले वो जोमेटो में डिलीवरी एजेंट का काम करता था। उसके खिलाफ थाना अयोध्या नगर और बागसेवनिया में सात अपराधिक मामले दर्ज है। लूट का माल खरीदने वाला भुवन सोनी 10 वी तक पढ़ा है, उसकी सोने चांदी ज्वेलर्स की दुकान है। - भोपाल को बना रखा था सॉफ्ट टारगेट पुलिस ने बताया की दोनो आरोपी मूलत रीवा और इंदौर के रहने वाले है, और आदतन अपराधी है। पुलिस से बचने के लिये लुटेरो ने भोपाल को सॉफ्ट टारगेट बना रखा था। आरोपी भोपाल में जगह बदल-बदल वारदाते कर रहे थे, ताकि पुलिस न पकड सके। दोनो आरोपी पूर्व मे भी लूट, वाहन चोरी और नकबजनी के मामलो में जेल जा चुके है। पुलिस उनसे अन्य वारदातो के बारे में पूछताछ कर रही है। जुनेद / 10 मार्च