-12 राउंड चली गोलियां नई दिल्ली (ईएमएस)। शाहबाद डेरी में बवाना के एक उद्यमी की हत्या के मामले में फरार दो आरोपितों, मोहम्मद इरफान और ऐश्वर्य पांडेय, को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की। शाहबाद डेरी इलाके में सोमवार देर रात बवाना के एक उद्यमी की हत्या के मामले में फरार आरोपितों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में पुलिस ने दो बदमाशों को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाशों की पहचान मोहम्मद इरफान और ऐश्वर्य पांडेय के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपितों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी और मौके से भागने की कोशिश करने लगे। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की। दोनों ओर से करीब 11 से 12 राउंड गोलियां चलीं। इस दौरान एक गोली पुलिस के एक जवान की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी, जिससे वह बाल-बाल बच गया। मुठभेड़ के दौरान दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें काबू कर लिया। घायल आरोपितों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/10/मार्च/2026