जबलपुर, (ईएमएस)। भारतीय सर्व जनजाति सेना द्वारा गढ़ापुरवा स्थित मां माला देवी मंदिर परिसर में रंगपंचमी का पर्व मनाया गया| इस अवसर पर फूलों की वर्षा और पारंपरिक फाग गीतों का आयोजन किया गया| कार्यक्रम के प्रारंभ में लखनादौन की पूर्व विधायक शशि ठाकुर (मरावी) द्वारा आदिवासी विधि-विधान से पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर आयोजित फाग उत्सव में सिवनी, बेलखेड़ा, बरगी और जबलपुर के आसपास के क्षेत्रों से आए आदिवासी समुदायों ने हिस्सा लिया जो कार्यक्रम के आकर्षण का मुख्य केन्द्र रहा, जिसमें लोगों ने नाचते झूमते हुए अपनी संस्कृति का प्रदर्शन किया आयोजक इन्द्र कुमार कुलस्ते ने बताया कि यह पर्व केवल रंगों का नहीं बल्कि नई फसल जैसे आम, महुआ, चना, गेहूं, तेन्दू फल अग्निदेव को अर्पित करने का समय होता है । इस अवसर पर डॉ. योगेश सिंह ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य मुन्नी बाई उईके, जिला सदस्य रामकुमार सैय्याम, जनपद सदस्य शिवप्रसाद मरकाम, पूर्व मंडी अध्यक्ष, प्रकाश सिंह ठाकुर, मदन सिंह तराम, संगीता गोंटिया (प्राचार्य), भारतीय सर्व जनजाति सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष इन्द्र कुमार कुलस्ते, राष्ट्रीय उपाध्याय धनराज सिंह पुसाम, राष्ट्रीय महासचिव ठा. शैलेश सिंह, शरद उईके, उमा उईके, मानकी तेकाम, भागवती पुसाम, आरती कुलस्ते, आदि उपस्थित रहे। सुनील साहू / मोनिका / 10 मार्च 2026/ 05.00