जबलपुर, (ईएमएस)। अधारताल थाना अतंर्गत कटरा मोहल्ले में एक घर की छत पर जमे जुए के फड़ पर उस समय भगदड़ मच गई, जब पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर यहां रेड मारी। पुलिस को देखते ही जुआड़ी कूद-फांदकर भागने लगे| लेकिन पुलिस ने मकान की चारों तरफ से घेराबंदी कर रखी थी| पुलिस ने 11 जुआड़ियों को गिरफ्तार कर 12 हजार रुपए जब्त किए है। अधारताल थाना प्रभारी प्रवीण कुमार कुमरे ने बताया कि गत रात मुखबिर की सूचना पर नबाम्बे स्कूल के सामने कटरा निवासी मकबूल के घर की छत पर जुआ मन्ना खेल रहे ईशा खान, इब्राहिम मंसूरी, शेख अशफाक, शेख मुस्ताक, शेख अलीम, मोह. सलमान, रहीश अहमद, मोह. सलमान, रमजान खान, गुलाम वारिस, मकबूल खान को गिरफ्तार कर उनके पास से ताश के 52 पत्ते एवं नगदी 12 हजार 700 रूपये जप्त करते हुये जुआड़ियों के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। सुनील साहू / मोनिका / 10 मार्च 2026