क्षेत्रीय
10-Mar-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। हनुमानताल थाना अतंर्गत बाबा टोला ठक्कर ग्राम रविदास मंदिर के पास एक सूने घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोर सोने चांदी के जेवर सहित नगदी 1 लाख रुपए चोरी कर ले गए| हनुमानताल पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार बाबा टोला ठक्कर ग्राम रविदास मंदिर के पास थाना हनुमानताल निवासी श्रीमति सुषमा सतनामी अपने परिवार के साथ अपने मायके रांझी गई थी| इस दौरान उसके सूने घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोर घर के अंदर घुसे और घर में रखी अलमारी के ताले तोड़कर सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी एक लाख रूपये चोरी कर ले गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट पर धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। सुनील साहू / मोनिका / 10 मार्च 2026/ 05.01