जबलपुर, (ईएमएस)। घमापुर थाना अतंर्गत सतपुला के पास एक ई-आटो ने टहलने गए एक वृद्ध को टक्कर मार दी| टक्कर लगने से वृद्ध घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वृद्ध की मौत हो गई| घमापुर पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार लालमाटी सिद्धबाबा रोड घमापुर निवासी 71 वर्षीय खमरिया फैक्ट्री से रिटायर्ड रामपाल सिंह अपने साथी मदन शर्मा और रामनरेश सिंह के साथ रोज की तरह सतपुला तरफ टहलने जाते थे गत शाम 4.30 बजे अपने साथियों के साथ टहलने गये थे टहलकर वापस आ रहे थे जैसे ही सतपुला के पास पहुंचे उसी समय सफेद रंग के बैटरी वाले आटो के चालक ने रामपाल को टक्कर मार दी, जिससे रामपाल रोड़ में गिर गये और उन्हें उपचार हेतु औमेगा हैदराबाद अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार दौरान शाम लगभग 6-45 बजे रामपाल सिंह की मृत्यु हो गयी है। सूचना पर मर्ग कायम कर जांच में लिया गया। सुनील साहू / मोनिका / 10 मार्च 2026/ 05.03