क्षेत्रीय
जबलपुर, (ईएमएस)। घमापुर थाना अतंर्गत कछियाना निवासी एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| आत्महत्या का कारण अज्ञात है| पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है| घमापुर पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार कछियाना निवासी 54 वर्षीय दिनेश सिंह ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| उसकी पत्नी ने शव को फंदे से उतारा और मोहल्ले के डॉक्टर के पास ले गई| जहां डॉक्टर ने परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया| पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। सुनील साहू / मोनिका / 10 मार्च 2026/ 05.04