10-Mar-2026
...


ग्वालियर (ईएमएस) । आदर्श गौशाला, मुरार (ग्वालियर) में गौमाता के स्वास्थ्य और आरोग्यता को ध्यान में रखते हुए “मेडिकेटेड जल सेवा” का शुभारंभ किया जा रहा है। यह सेवा गौमाता को औषधीय गुणों से युक्त स्वच्छ जल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नव स्थापित पाइपलाइन व्यवस्था के माध्यम से प्रारंभ की जा रही है। इस पहल का उद्देश्य गौमाता के स्वास्थ्य संरक्षण, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने तथा गौशाला में वैज्ञानिक एवं व्यवस्थित सेवा पद्धति को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम का आयोजन श्री रामभक्त मंडल के परम गौ भक्त सदस्य श्री पुष्पेंद्र गौतम के द्वारा अपनी सुपुत्री के जन्म दिवस पर किया गया, जबकि इस सेवा कार्य को श्रीकृष्णायन संस्था की प्रेरणा प्राप्त है। औषधीय जल व्यवस्था के माध्यम से गौवंश को नियमित रूप से स्वास्थ्यवर्धक जल उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे उनके पोषण और उपचार में भी सहायता मिलेगी। गौसेवा से जुड़े सभी श्रद्धालुओं और नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने आसपास सड़कों पर भी गौमाता के लिए पानी की हौदी (जल पात्र) रखें और उसमें नियमित रूप से जल भरें, ताकि निराश्रित गौवंश को भी जल उपलब्ध हो सके और सभी मिलकर गौसेवा के इस पुण्य कार्य में सहभागी बन सकें |