10-Mar-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) सेवा सदन कार्यालय में आयोजित एक भावनात्मक कार्यक्रम में अनुकरणीय मिसाल पेश करते इन्दौर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 3 के विधायक गोलू शुक्ला ने दिव्यांग को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से ट्राइसिकल और 11 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की। दिव्यांग शकुंतला कौशल को उक्त सहायता प्रदान करते हुए विधायक शुक्ला ने कहा कि जरूरतमंदों की मदद कर जीवन को सुगम बनाना ही उनके कार्यों का मूल ध्येय है। यह निरंतर जारी रहेगा। आनंद पुरोहित/ 10 मार्च 2026