- आक्रोश:युद्ध रोकने भारत सरकार से हस्तक्षेप की मांग जबलपुर, (ईएमएस)। ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध में ईरान के सुप्रीम लीडर नेता आयातुल्ला अली खामेनेई की शहादत को लेकर जबलपुर में खासा आक्रोश देखा गया| सोमवार को शिया सुन्नी समुदाय द्वारा फूटाताल से मुमताज बिल्डिंग तक कैंडिल मार्च निकाला गया| शिया, सुन्नी भाई-भाई के नारे बुलंद किए गए| खामेनेई के पोस्टर लेकर प्रदर्शनकारी नारे लगा रहे थे तुम कितने खामेनेई मारोंगे, हर घर से खामेनेई निकलेगा| प्रदर्शनकारियों ने इजराइल के राष्ट्रपति बैंजामिन नेत्यनाहू और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को हत्यारा करार दिया| प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन कलेक्टर के प्रतिनिधि को सौंपा| यह घटना पूरी मानवता के विरूद्ध है ओर अंतराष्ट्रीय शांति के खिलाफ है। से. जव्वार हुसैन जैदी (बाबा जैदी) ने अमेरिका और इजराइल के द्वारा की गई युद्ध की संयुक्त कार्यवाही की निंदा करते हुए भारत सरकार से आग्रह किया कि इस मामलें में भारत हस्तक्षेप करे और सीज फायर के लिए दबाव बनाए| युद्ध से किसी देश का भला नहीं होता| शांति बहाली में ही विश्व का कल्याण निहित है| साथ ही मांग की गई कि युद्धग्रस्त क्षेत्रों मानवीय सहायता की जाये उन्हें चिकित्सकीय सुविधाएं एवं जीवनयापन सुख सुविधाएं एवं उनके खान-पान व रहन सहन सुविधाएं दी जाए। सुनील साहू / मोनिका / 10 मार्च 2026